{"_id":"5c18e832bdec2256a32ef7b5","slug":"21545136178-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी आग, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शार्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी आग, हड़कंप
विज्ञापन
सीएफओ दमकल टीम के साथ पहुंचे, बमुश्किल पाया काबू
स्कूलों की छुट्टी के वक्त हुआ हादसा, सुनगढ़ी पुलिस ने रोका दोनों ओर का ट्रैफिक
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम रोड पर लगा पावर कॉरपोरेशन का ट्रांसफॉर्मर शार्ट सर्किट के बाद जल उठा। आग भीषण होने के कारण भगदड़ मच गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने दोनों ओर ट्रैफिक रुकवा दिया। बाद में सीएफओ ब्रह्मानंद दुबे ने दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंच बमुश्किल आग पर काबू किया। इस दौरान एक दमकल कर्मचारी गजेंद्र सिंह का झुलस गया। हादसा मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे का है। गांधी स्टेडियम रोड पर एक प्राइमरी विद्यालय के पास रखा पावर कॉरपोरेशन के ट्रांसफार्मर में पहले शार्ट सर्किट हुआ। इसके बाद आग लग गई। कुछ ही देर में आग भीषण हो गई। व्यस्ततम इलाका होने के कारण भगदड़ मच गई। नजदीक के ही व्यापारी अंकुर गुप्ता ने पावर कॉरपोरेशन और दमकल विभाग के अधिकारियों को हादसे की सूचना दी। इधर, सुनगढ़ी इंस्पेक्टर रूम सिंह बघेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दोपहर का समय होने के कारण छुट्टी के बाद घर जा रहे स्कूली बच्चों के कई वाहन भी आवाजाही कर रहे थे। ऐसे में पुलिस ने दोनों ओर से आ रहा ट्रैफिक रोक दिया। करीब 15 मिनट बाद सीएफओ ब्रह्मानंद दुबे भी दमकल टीम के साथ आ गए और बमुश्किल आग बुझाई। एक बार बुझने के बाद आग दोबारा निकली। हालांकि दमकल टीम ने उसको आसानी से काबू कर लिया। जिसके बाद पावर कॉरपोरेशन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अब ट्रांसफॉर्मर का सुधार कार्य शुरू कर दिया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही सबसे पहले बिजली सप्लाई बंद करा दी गई थी। विभागीय कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया गया है। ट्रांसफॉर्मर का सुधार कराकर संबंधित इलाके की सप्लाई सुचारु करा दी जाएगी।
रनवीर सिंह, एसडीओ टाउन