{"_id":"5bef0de9bdec22699b14a47d","slug":"21542393321-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़ चढ़ावे की रकम उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़ चढ़ावे की रकम उड़ाई
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे स्थित संतोषी माता के मंदिर को चोरों ने एक बार फिर निशाना बनाया है। मंदिर गेट की सरिया काटकर घुसे चोरों ने मंदिर में रखे दानपात्र का ताला तोड़ा और उसमें पड़ी चढ़ावे की रकम लेकर फरार हो गए।
सुनगढ़ी पुलिस की लचर व्यवस्था के कारण चोर शहर में सक्रिय हैं। अशोक कॉलोनी में बैंक प्रबंधक के घर हुई चोरी के बाद अब गुरुवार रात टनकपुर हाईवे स्थित गोखले अस्पताल के सामने संतोषी मंदिर में हुई चोरी ने हर वक्त मुस्तैदी का दिखावा करने वाली सुनगढ़ी पुलिस की पोल खोल दी है। मंदिर गेट की सरिया काटकर घुसे चोरों ने मंदिर में रखे दानपात्र का ताला तोड़ दिया। उसमें पड़ी चढ़ावे की रकम व मंदिर से कुछ सामान लेकर फरार हो गए। सुबह मंदिर पहुंचने पर पुजारी गणेश प्रसाद को इसकी जानकारी हो सकी। पुजारी ने बताया कि कई बार चोर मंदिर से दानपात्र चोरी कर ले गए। तहरीर भी दी गई लेकिन चोरी करने वालों को पता नहीं चल सका। सुरक्षा की दृष्टि से दानपात्र भी मंदिर में मूर्ति के पास रख दिया गया। उसके बाद भी चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। सूचना पुलिस को दे दी गई है।