{"_id":"5bef0dd1bdec22694f461e34","slug":"21542393297-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से एंबुलेंस पलटी, बाल-बाल बचे मरीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से एंबुलेंस पलटी, बाल-बाल बचे मरीज
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16पीबीटीपी-29,30
ट्रक की टक्कर से एंबुलेंस पलटी, बाल-बाल बचे मरीज
पूरनपुर हाईवे के दियूनी बहादुरगंज में हुआ हादसा
एंबुलेंस में सवार थे प्रसूता व उसके परिवारीजन
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला। पूरनपुर हाईवे के दियूनी बहादुरगंज में बेकाबू ट्रक की टक्कर से प्रसूता व उसके परिवार वालों को लेकर जिला अस्पताल आ रही 108 एंबुलेंस पलट गई। हादसे में एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। एंबुलेंस में मौजूद प्रसूता व उसके परिवारीजनों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। हादसे में सभी बाल बाल बच गए।
मामला शुक्रवार शाम करीब पांच का है। गजरौला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल को रेफर की गई प्रसूता मंजू देवी व उसके परिवारीजन निवासी मूड़ा पंडरी को लेकर 108 एलंबुेंस जिला अस्पताल जा रही थी। रास्ते में पुरनपुर हाईवे के दियूनी बहादुरगंज गांव के समीप पहुंचे ही सामने से आ रहे बेकाबू ट्रक ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि परखच्चे उड़ने के बाद एंबुलेंस रोड पर पलट गई। इससे रोड पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे राहगीरों ने किसी तरह एंबुलेंस में घुसकर प्रसूता व उसके परिजनों को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना होते ही चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। एंबुलेंस में प्रसूता मंजू देवी उसका पति जगबीर सिंह, सास कृष्णा देवी, दादी रीना देवी मौजूद थे। हादसे में सभी को मामूली चोट आई है। इधर, दुर्घटना के बाद बाद रोड पर जाम लगा गया। सूचना पर पहुंची गजरौला पुलिस ने दूसरी एंबुलेंस बुलाकर प्रसूता व उसके परिजनों को जिला अस्पताल भेज दिया।