फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पुलिस चौकी के सामने मिष्ठान भंडार का शटर उखाड़ने की कोशिश

पुलिस चौकी के सामने मिष्ठान भंडार का शटर उखाड़ने की कोशिश

Wed, 14 Nov 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी के सामने मिष्ठान भंडार का शटर उखाड़ने की कोशिश
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

चोरों ने मंगलवार की रात में खेकड़ा नगर के मेन बाजार में मिष्ठान भंडार का शटर उखाड़ने की कोशिश की। इसकी सूचना मिलते ही व्यापारियों ने चौकी के सामने प्रदर्शन कर पुलिस से चोरों का सुराग लगाने और रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।
वर्तमान समय में खेकड़ा नगर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। मंगलवार की रात में चोरों ने मेन बाजार पुलिस चौकी के ठीक सामने मिष्ठान भंडार का शटर उखाड़ने की कोशिश की। शटर का लॉक भारी और मजबूत होने के कारण कामयाब नहीं हो पाए, वरना चौकी में पुलिस सोती रहती और व्यापारी का सारा सामान चोरी हो जाता। मंगलवार की सुबह दुकान खोलने आए व्यापारी भूपेश गुप्ता ने जब ताला खोलने का प्रयास किया तो शटर नहीं खुला। उसे लोहा मिस्त्री को बुलाकर शहर को खुलवाया । सूचना पाकर पूरे बाजार के व्यापारी और दुकानदार एकत्र हो गए। उन्होंने पुलिस के प्रति कड़ा रोष जताया और बाजार को असुरक्षित बताया। कहा कि चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। भूपेश गुप्ता ने तहरीर देकर पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरी का शीघ्र खुलासा कराने की मांग की। व्यापारियों में खेकड़ा व्यापार संघ के अध्यक्ष राकेश बिंदल, व्यापारी नेता जितेंद्र सिंघल, विष्णु गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता एडवोकेट, माधव शर्मा, संजय गुप्ता, अमित गुप्ता, मधुर अग्रवाल, मयंक सिंघल, मुकेश कुमार, जयप्रकाश, अखिलेश कौशिक, गुलफाम, विकास, नरेश, संदीप गुप्ता, सुबोध आदि रहे।
विज्ञापन


चौकी स्टाफ बदलवाने की मांग भी उठी
खेकड़ा बाजार पुलिस चौकी के सामने चोरी का मुद्दा महत्वपूर्ण हो गया है। एक बार फिर बाजार चौकी स्टाफ को बदलवाने की मांग उठ गई। इससे पूर्व नगर भाजपा कार्यकर्ता चौकी प्रभारी और स्टाफ को बदलवाने की मांग थाना प्रभारी, एसपी से लेकर विधायक योगेश धामा और केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह से भी कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे व्यापारियों में भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed