{"_id":"6af9ec1ebd17cee1290bb3ac","slug":"main-accused-in-life-threatening-attack-on-lekhpal-revenue-official-arrested-fatehpur-news-c-217-1-fth1008-166444-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: लेखपाल पर जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: लेखपाल पर जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खागा। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सोहन गांव में लेखपाल पर जानलेवा हमला करने और निर्वाचन सामग्री फाड़ने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
कस्बा सोहन गांव में तैनात लेखपाल अंकित कुमार ने सत्तीबाग मजरे कस्बा सोहन निवासी सुरेंद्र यादव और एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। लेखपाल के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब दो बजे वह निर्वाचन सामग्री लेकर बीएलओ को देने गांव जा रहे थे।
गांव के बाहर आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और विवादित भूमि की पैमाइश करने का दबाव बनाया। विभागीय प्रक्रिया अपनाने की सलाह देने पर आरोपियों ने उनका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। इसके बाद बैग छीनकर निर्वाचन सामग्री भी फाड़ दी।
विज्ञापन
कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि मुख्य आरोपी सुरेंद्र यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।