Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   FIR registered against six people, including MLA Harish Dhami, for obstructing official work

Pithoragarh News: विधायक हरीश धामी सहित छह के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

Sun, 15 Nov 2026 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 15 Nov 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against six people, including MLA Harish Dhami, for obstructing official work
पिथौरागढ़। जौलजीबी मेले के दौरान सामने आया सियासी विवाद कानून की चौखट तक पहुंच गया है। जौलजीबी के थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह नेगी की तहरीर पर पुलिस ने विधायक हरीश धामी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित छह के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बीते शनिवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेले का शुभारंभ करने पहुंचे। सीएम के संबोधन के बाद अचानक माइक बंद होने से भड़के क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी और उनके समर्थकों ने मंच पर बवाल कर दिया। विधायक सहित उनके समर्थकों ने माइक, कुर्सी, माइक स्टैंड सहित अन्य सामान तोड़ डाला, जिस ऐतिहासिक मंच से संस्कृति और सौहार्द का संदेश जाना था वह सियासी अखाड़े में बदल गया और पूरा कार्यक्रम खटाई में पड़ गया।
विज्ञापन

मंच पर विधायक की सियासी दबंगई को रोकने पहुंचे पुलिस कर्मियों पर भी वह भड़क गए। आरोप है कि विधायक और उनके समर्थकों ने पुलिस कर्मियों से अभद्रता की। ऐसे में जौलजीबी के थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह नेगी इस मामले में विधायक हरीश धामी और उनके समर्थक डीडीहाट के कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विक्रम दानू, राम सिंह रोकया, सौरभ मर्तोलिया, नृप सिंह सहित अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, लोकसेवक के साथ अभद्रता करने आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। साफ है कि तीन देशों की साझी संस्कृति का प्रतीक जौलजीबी मेले के मंच से उठी सियासी चिंगारी अब कानून की चौखट तक पहुंच गई है। इस मामले की प्रदेश भर में सियासी चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


..........
जौलजीबी मेले में सामने आए प्रकरण में विधायक के साथ ही छह अन्य नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -अक्षय प्रह्लाद कोंडे, एसपी, पिथौरागढ़


...........
मुझ पर और मेरे समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की जानकारी फिलहाल नहीं है। यदि क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मेरे खिलाफ झूठी प्राथमिकी दर्ज की जाती हैं तो मुझे यह कबूल है। मैं अपने क्षेत्र की जनता के दुख-दर्द के लिए लड़ता रहूंगा।
-हरीश धामी, विधायक, धारचूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed