{"_id":"5bbfa6b4bdec2250153de935","slug":"21539286708-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सगी बहनों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सगी बहनों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दी तहरीर
Updated Fri, 12 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के एक गांव निवासी दो सगी बहनों ने थाने पर पहुंच अपने पति पर दहेज की मांग पूरी न होने के चलते बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के तीन बार तलाक कहकर घर से निकालने का आरोप लगाया।
क्षेत्र के एक गांव दो सगी बहनें परिजनों के संग बृहस्पतिवार को खेकड़ा थाने पर पहुंची, जहां उन्होंने अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके मायके वालों ने दोनों बहनों का निकाह दो वर्ष पूर्व पिलखुवा निवासी दो सगे भाइयों के साथ एक ही घर में किया था। और अपनी सामर्थ्य के अनुसार निकाह में दान दहेज भी दिया, लेकिन उनके पति फिर भी दहेज से संतुष्ट नहीं थे और वह अपने मायके से दहेज में एक एक लाख रुपये लाने की मांग कर रहे थे। निकाह के कुछ दिन बाद से ही उन्होंने दोनों बहनों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और दहेज लाने के लिए आये दिन प्रताड़ित करते रहते थे। बृहस्पतिवार सुबह भी दहेज की मांग पूरी न होने पर दोनों बहनों के साथ मारपीट की गई और बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के ही दोनों के पति ने उन्हें तीन बार तलाक कहकर घर से निकाल दिया। दोनों पीड़ित विवाहिता ने थाने के एसएसआई रजनीश कुमार से अपने - अपने पति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। एसएसआई ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।