फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   लुटेरे ने एक वृद्व आईस्क्रीम विक्रेता से डरा धमका कर एक हजार रूपये की नगदी लूटी

लुटेरे ने एक वृद्व आईस्क्रीम विक्रेता से डरा धमका कर एक हजार रूपये की नगदी लूटी

Wed, 22 Aug 2018 01:20 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
लुटेरे ने एक वृद्व आईस्क्रीम विक्रेता से डरा धमका कर एक हजार रूपये की नगदी लूटी
खेकड़ा (बागपत)। बसी रेलवे अंडर पास के समीप एक आइसक्रीम विक्रेता से एक हजार रुपये लूटने वाले बदमाश की लोगों ने धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम बसी निवासी जुल्लू नामक वृद्ध आइसक्रीम बेचने का कार्य करता है। मंगलवार को वह आइसक्रीम बेचने खेकड़ा आ रहा था। जब वह नगर में बसी रेलवे अंडर पास के समीप पहुंचा वहां एक बदमाश ने उसे डरा धमका कर एक हजार रुपये लूट लिए और भागने लगा। आइसक्रीम विक्रेता के शोर मचाने पर आसपास खेतों मे कार्य कर रहे लोग दौड़ पडे़ और लुटेरे को दबोचकर उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद खेकड़ा थाने में फोन कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने लूटे गए एक हजार रुपये भी बरामद कर लिए। इस मार्ग पर पूर्व में भी लूट की अनेक घटनाएं हो चुकी हैं। आक्रोशित लोगों ने पुलिस से लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की। थानाप्रभारी एसपी सिंह का कहना है पुलिस गश्त बढ़ाकर चोर एवं लुटेरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed