फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म, विरोध पर धमकाया

तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म, विरोध पर धमकाया

Sun, 03 Dec 2017 11:23 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म, विरोध पर धमकाया
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जहानाबाद/ पीलीभीत। परिवार वालों की गैर मौजूदगी में दस वर्षीय छोटे भाई के साथ घर पर मौजूद 17 वर्षीय किशोरी से शनिवार रात 10 बजे दीवार फांदकर घर में घुसे गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। घटना की किसी से शिकायत करने पर अपहरण करने की धमकी देकर आरोपी भाग निकला। माता-पिता के वापस आने पर दूसरे दिन रविवार को किशोरी ने थाना जहानाबाद पहुंचकर नामजद तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी तहरीर में किशोरी ने बताया कि शनिवार को उसके माता-पिता गांव में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर पर वह अपने छोटे भाई के साथ रुकी थी। रात में दोनों एक ही कमरे में अलग-अलग चारपाई पर सो रहे थे। रात 10 बजे गांव का मुनेंद्र दीवार फांदकर घर में घुस आया और किशोरी की चारपाई पर बैठ अश्लील हरकत करने लगा। जिसके बाद किशोरी की आंख खुल गई। पीड़िता ने चिल्लाने की कोशिश की तो आरोपी ने तमंचा दिखाकर चुप करा दिया। इसके बाद आरोपी ने किशोरी को धमकाकर दुष्कर्म किया। दरिंदगी के बाद आरोपी ने शिकायत करने पर किशोरी को अपहरण करने की धमकी दी और भाग गया। दो घंटे बाद रात 12 बजे माता-पिता घर आ गए। इस पर किशोरी ने अपने साथ हुई घटना बताई। रविवार सुबह माता-पिता के साथ थाना पहुंचकर पीड़ित किशोरी ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसएचओ किरनपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मुनेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed