{"_id":"599979334f1c1bf24f8b4616","slug":"21503230259-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली हाईवे पर पलटा चीनी लदा ट्रक, फंसे राहगीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरेली हाईवे पर पलटा चीनी लदा ट्रक, फंसे राहगीर
Updated Sun, 20 Aug 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बरेली हाईवे पर जतीपुर गांव के पास चीनी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन हाईवे पर ट्रैफिक ठप पड़ गया। बीच सड़क ट्रक पलटने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची जहानाबाद पुलिस ने वाहनों को रूट डायवर्जन कर निकलवाया।
हादसा शनिवार देर शाम का है। पूरनपुर से एक चीनी लदा ट्रक बरेली जा रहा था। हाईवे पर जतीपुर गांव के पास सड़क निर्माण कार्य को लेकर एक तरफ मिट्टी का ढेर लगा है। गांव के पास पहुंचते ही ट्रक मिट्टी के ढेर पर चढ़ गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक ने कूद कर खुद को बचाया। इसके बाद ट्रक में लदी चीनी की बोरियां भी बीच सड़क फैल गई। जिसके बाद दोनों ओर का यातायात ठप पड़ गया। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसकी सूचना मिलने पर जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। जाम में फंसे राहगीरों को निकालने के लिए उनको जहानाबाद कस्बे की ओर से निकाला गया। जिसमें बड़े वाहनों में सवार यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। देर रात तक हादसे को लेकर हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही।