फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   निराई करने खेत पर आया किसान रहस्यमय ढंग से लापता

निराई करने खेत पर आया किसान रहस्यमय ढंग से लापता

Wed, 26 Jul 2017 05:42 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
निराई करने खेत पर आया किसान रहस्यमय ढंग से लापता
गजरौला (पीलीभीत)। खेत पर निराई करने गया युवक रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। उसकी चप्पलें और अन्य सामान खेत पर मिलने से परिवारीजनों को अनहोनी का डर सता रहा है। पत्नी से मिली तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के बिहारीपुर गांव निवासी भूपराम (25) पुत्र चुन्नीलाल खेती करते हैं। मंगलवार सुबह आठ बजे वह खेत पर निराई करने गया था। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। देर शाम तक युवक के घर न आने पर परिवार वाले चिंतित हो गए। ग्रामीणों के साथ खेत पर पहुंचे तो युवक की चप्पलें, साइकिल और दरांती वहीं पर पड़ी मिल गई। आसपास के खेतों में तलाश किया, लेकिन कहीं कोई पता नहीं लग सका। इसकी सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस और जरा चौकी इंचार्ज रनजीत सिंह मौके पर पहुुंचे और जानकारी की। बुधवार सुबह परिवारीजनों के बाघ के हमले की आशंका जताने पर पुलिस ने वन विभाग को सूचना देकर बुला लिया। इस पर वन विभाग के गढ़ा रेंज के दरोगा वजीर हसन मौके पर आए और काफी दूर तक पुलिस के साथ मिलकर खोज की, लेकिन न तो कहीं युवक मिला और ना ही बाघ के होने का साक्ष्य। इसके बाद परिवारीजनों ने भी बाघ के हमले की बात को हटाकर पांच दिन पहले हुए विवाद को बताना शुरू कर दिया। लापता युवक की पत्नी चंद्रवती ने इसकी तहरीर पुलिस को दी। जिसमें बताया कि पांच दिन पहले उसकी पति से अनबन हो गई थी। इसी को लेकर कहीं चले जाने की आशंका जताई। जरा चौकी प्रभारी रनजीत सिंह ने बताया कि युवक की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed