{"_id":"593fd6024f1c1ba50a8b4574","slug":"21497355778-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने जहर खाकर दी जान
Updated Tue, 13 Jun 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजारा। परिवार में हुए मामूली विवाद के बाद मां की डांट से क्षुब्ध होकर एक किशोरी ने कीटनाशक पी लिया। उसकी अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। किशोरी के आत्महत्या करने को लेकर मामला पूरे दिन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी मजदूर की 15 वर्षीय बेटी का मंगलवार सुबह घरेलू कामकाज को लेकर अपने परिवारीजनों से विवाद हो गया। बेटी के लगातार जवाब देने पर मां ने उसको डांट डपट दिया। मां की डांट से आहत होकर किशोरी ने आत्महत्या करने की ठान ली। परिवार वालों से बचते बचाते किशोरी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिवारीजनों को उसके जहर पीने की जानकारी हुई। इसके बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल लाते वक्त उसकी रास्ते में मौत हो गई। जिसके बाद उसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।