फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पहले दुष्कर्म की कोशिश, फिर लड़की को अगवा करने का आरोप

पहले दुष्कर्म की कोशिश, फिर लड़की को अगवा करने का आरोप

Sun, 21 Apr 2019 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
पहले दुष्कर्म की कोशिश, फिर लड़की को अगवा करने का आरोप
पीलीभीत। मजदूरी करने आए एक युवक ने घर पर अकेली लड़की को पकड़ लिया। उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। आरोपी के परिजनों ने गलती स्वीकारने के बजाय लड़की के परिवार वालों से झगड़ा कर उन्हें धमकी दी। इसके बाद आरोपी लड़की को फुसलाकर अपने साथ ले गया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने चार नामजद, दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शारदा कॉलोनी निवासी सूरज कुछ माह पूर्व उनके मोहल्ले में एक मकान में मजदूरी करने आता था। एक दिन आरोपी ने उनकी पुत्री को अकेला देख पकड़ लिया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। पुत्री के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। मामले की जानकारी करने के बाद परिवार वाले आरोपी के घर शिकायत लेकर गए। वहां आरोप है कि सूरज के परिजनों ने गलती मानने के बजाय झगड़ा शुरू कर दिया। आरोप है कि 22 मार्च को आरोपी उसकी बेटी को धोखे से अपने घर ले गए। इसके बाद से किशोरी का कोई पता नहीं लग सका है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोतवाल वीके मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी सूरज, उसके पिता बाबूराम, संतोष कुमारी, मधुबाला को नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। लड़की के बयान के बाद स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed