{"_id":"5c9cfec6bdec22141b2b5ba0","slug":"201553792710-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरनपुर में दो स्थानों पर पकड़ी गई गोकशी, दो आरोपी भी दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूरनपुर में दो स्थानों पर पकड़ी गई गोकशी, दो आरोपी भी दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। गोहत्या की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग दो स्थानों पर छापा मारा। एक जगह दो क्विंटल गोमांस, उपकरण और गोवंश की दो खालें बरामद हुई। हालांकि पांचों आरोपी मौके से भाग गए। वहीं दूसरी जगह से दो क्विंटल मांस, उपकरण बरामद कर दो आरोपियों की धरपकड़ भी की गई। यहां से तीन आरोपी भागने में सफल हुए। दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया है।
बृहस्पतिवार सुबह गोहत्या की सूचना पर कस्बा चौकी इंचार्ज निर्देश चौहान की अगुवाई में पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर में एक गन्ने के खेत में दबिश दी गई। यहां से पुलिस ने दो क्विंटल गोमांस, एक पशु और उपकरण बरामद किए। दो आरोपी शेरपुर कलां निवासी तसलीम, साहूकारा कुरैशियान निवासी राजा की गिरफ्तारी की गई, जबकि उनके तीन साथी निजाम, सगीर और एक अन्य तसलीम भाग निकले। उधर, दरोगा देवेंद्र सिंह की अगुवाई में की गई छापा मारकर गन्ने के खेत से गोमांस की बरामदगी हुई। शेरपुरकलां के पास नन्हेलाल के गन्ने के खेत में कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो क्विंटल गोमांस, उपकरण बरामद किए। यहां से कोई आरोपी नहीं पकड़ा जा सका। पुलिस ने मामले में शेरपुरकलां निवासी इरफान उर्फ तोता, नदीम, शरीफ, कमर समेत पांच के खिलाफ गोवध अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक केके तिवारी ने बताया कि फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
गजरौला के दियूरी गांव में भी मिले गोवंश के अवशेष
गजरौला। थाना क्षेत्र के दियूरी गांव में भी गोकशी की घटना हुई। दियूरी हाल्ट के पास गेहूं और गन्ने के खेतों में गोवंशीय पशु के अवशेष मिले। ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर बृहस्पतिवार सुबह प्रधान देवेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस पर चौकी रिछौला के प्रभारी सुभाष चंद गांव पहुंचे और जानकारी जुटाई। अवशेष कब्जे में लेने के बाद दफन कराए। इंस्पेक्टर बिरजाराम ने बताया कि सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी को गांव भेजा गया था। मामले में कानूनी कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
अवशेष मिलने की सूचना से जहानाबाद में हड़कंप
जहानाबाद। मोहल्ला नई बस्ती में गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने की सूचना पर खलबली मच गई। बुधवार सुबह आई सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहां पर पड़ताल की गई। जिसमें मामला फर्जी पाया गया। इंस्पेक्टर कमल सिंह ने बताया कि अवशेष गोवंश के नहीं थे। फिर भी उनको कब्जे में लेकर परीक्षण के बाद नष्ट कराया गया है। किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है।
पुलिस ने कार से बरामद किए तीन गोवंशीय पशु
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात खुदागंज रोड स्थित अमृता चौराहे से कार में लाद कर ले जाए जा रहे तीन गोवंशीय पशु बरामद किए हैैं। पुलिस को देखकर पशु तस्कर भाग गए।
कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रात दो बजे खुदागंज रोड के अमृता चौराहे पर रसायाखानपुर की ओर से आ रही वैगनआर कार को रोक लिया। पुलिस को देखते ही पशु तस्कर कार से उतरकर भाग गए। कार में तीन गोवंशीय पशु लदे मिले। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। कोतवाल जेपी सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल मदन किशोर पाठक की तहरीर पर गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।