फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   रहस्यमय ढंग से लापता हुई विवाहिता

रहस्यमय ढंग से लापता हुई विवाहिता

Mon, 25 Feb 2019 10:47 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
रहस्यमय ढंग से लापता हुई विवाहिता
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव नवदिया सितारगंज की एक विवाहिता रहस्यमय ढंग से लापता हो गई है। विवाहिता के पिता ने सोमवार को कोतवाली में मामले की तहरीर देकर ससुरालियों पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस ने बताया कि मामले की पहले ही जांच की जा चुकी है। जिसमें विवाहिता अपने रिश्तेदार के साथ गई है।
विज्ञापन

जिला बरेली के थाना क्योलड़िया क्षेत्र के गुलड़हाई निवासी रामसनेही गंगवार ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री अर्चना का विवाह छह वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के गांव नवदिया सितारगंज निवासी प्रशांत से किया था। विवाह के बाद ही ससुराली कम दहेज का ताना देते हुए अर्चना का दहेज उत्पीड़न करने लगे। इस बीच दोनों पक्षों में कई बार समझौते के प्रयास हुए, लेकिन सारे प्रयास विफल हो गए। 23 फरवरी से अर्चना का कोई फोन मायके वालों के पास नहीं पहुंचा, तभी मायके वालों ने शक के आधार पर सोमवार को नवदिया सितारगंज जाकर अर्चना के बारे में जानकारी ली। अर्चना घर पर नहीं मिली और न ही उसका फोन लगा। पूछने पर ससुरालियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। गांव के लोगों ने मायके वालों को बताया कि ससुरालियों ने 23 फरवरी को अर्चना को बुरी तरह से पीटा था, जिससे वह बेहोश हो गई। रामसनेही ने कोतवाली में तहरीर देकर ससुरालियों पर अर्चना की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इस बाबत कोतवाल जेपी सिंह ने बताया कि हलका दरोगा से मामले की जांच करा ली गई है, जिसमें स्पष्ट हुआ है कि विवाहिता थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले अपने एक करीबी रिश्तेदार के साथ चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed