फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   विवाहिता का संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या का आरोप

विवाहिता का संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या का आरोप

Wed, 22 Nov 2017 11:54 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता का संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या का आरोप
फांसी
मृतका की मां की तहरीर पर पति समेत तीन पर रिपोर्ट
विज्ञापन

सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव ककरौआ निवासी प्रेमपाल की पत्नी 30 वर्षीय सोमवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने सोमवती की मां थाना गजरौला के गांव शिवनगर निवासी लल्ली देवी की तहरीर पर प्रेमपाल, उसके भाई छत्रपाल और जगदीश के खिलाफ फांसी लगाकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने सोमवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घटना 21 नवंबर की रात की है। गजरौला थाना के गांव शिवनगर निवासी लल्ली देवी ने बताया कि उसने पुत्री सोमवती की शादी दस साल पहले सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव ककरौआ निवासी प्रेमपाल से की थी। सोमवती के घर दो बेटियां हुईं। आरोप है कि सोमवती को अक्सर परेशान किया जाता था। इसी के चलते 21 नवंबर की रात को फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने लल्ली देवी की ओर से प्रेमपाल, उसके बड़े भाई छत्रपाल और जगदीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। एसएसआई संजय सिंह ने बताया कि सोमवती के गले में रस्सी का निशान था। उन्होंने बताया कि नामजद आरोपी घर में नहीं मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed