फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अज्ञात कारणों के चलते मजदूर फांसी ने लगा दी जान

अज्ञात कारणों के चलते मजदूर फांसी ने लगा दी जान

Sat, 09 Sep 2017 04:47 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात कारणों के चलते मजदूर फांसी ने लगा दी जान

विज्ञापन
पीलीभीत। रंपुरा गांव निवासी 40 वर्षीय मजदूर दयाशंकर ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार वालों की सूचना मिलने पर पहुंची न्यूरिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

न्यूरिया थाना क्षेत्र के रंपुरा गांव निवासी दयाशंकर पुत्र जवाहर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। शुक्रवार की देर शाम मजदूरी कर घर पहुंचने के बाद परिवार वालों के साथ खाना खाया। कुछ देर बातचीत करने के बाद अपने कमरे में जाकर भीतर से कुंडी लगा ली। इसके बाद अज्ञात कारणों के चलते रस्सी का फंदा बनाकर कमरे में ही फांसी लगाकर जान दे दी। देर रात परिवार के लोगों ने फंदे पर लटकता देखा तो चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी आ गए। किसी तरह से कमरा खोलकर दयाशंकर को नीचे उतारकर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को परिवार के लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दयाशंकर गरीब परिवार से ताल्लुक रखता था। उसके आठ अविवाहित बच्चे राकेश, जसवंत, महेश, संजय, प्रभाकर, नीलम, माया, पूजा है। जिनके भरण पोषण की जिम्मेदारी पत्नी मीना देवी के कंधों पर आ गई है। पूरा परिवार एक कच्चे मकान में रहता है। हाल ही में उसका इंदिरा आवास की सूची में नाम आ गया था। हालांकि आवास अभी मिल नहीं सका है। अचानक आत्महत्या किए जाने से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed