फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   2.5 million cheats on the pretext of getting buried in the field

खेत में दबे जेवर दिलाने के बहाने ढाई लाख ठगे 

Sun, 02 Apr 2017 09:54 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 02 Apr 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
2.5 million cheats on the pretext of getting buried in the field
खेत में दबे जेवर दिलाने के बहाने ढाई लाख ठगे
खेत में दबे करोड़ों रुपये के जेवर दिलाने का लालच देकर जालसाज ने ग्रामीण से ढाई लाख रुपये की ठगी कर ली। खेत की खुदाई करने पर निकला जेवर नकली पाए जाने पर पीड़ित को ठगी का पता लगा। पीड़ित ने मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी है। विधायक रामसरन वर्मा से भी मामले की शिकायत की गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव ईंटा रोड़ा निवासी जानकी प्रसाद वर्मा ने बताया कि भैयादूज के मौके पर नरायनपुर (बरखेड़ा) का रहने वाला एक युवक उसके पास आया। उसने पीड़ित के खेत में करोड़ों रुपये के जेवर दबे होना बताया। खेत में दबे जेवर पाने के लिए साढ़े तीन लाख रुपये का खर्चा बताया। जालसाज की बातों में आकर जानकी ने कुछ दिन बाद उसे बुलाया और ढाई लाख रुपये दे दिए। उसी रात जालसाज अपने पांच साथियों समेत ईंटा रोड़ा गांव पहुंचा और जमुना प्रसाद के बाद खेत का एक कोना खुदवाया। मिट्टी के नीचे दबी एक पोटली निकली। इसमें पीली धातु के चार बिस्कुट, सफेद धातु के 11 और पीली के 65 सिक्के थे। इनके अलावा बचे जेवर निकलवाने के लिए एक लाख रुपये और मांगे। जमुना प्रसाद कुछ दिनों तक खेत में मिली पोटली चुपचाप घर में रखे रहे। उसके बाद बीसलपुर जाकर एक सर्राफ से चेक कराने पर पता चला कि खेत में मिले जेवर नकली हैं, जिनकी कीमत बमुश्किल एक हजार रुपये होगी। तब जमुना प्रसाद को ठगे जाने का पता चला। उनके फोन पर पर जालसाज ने मोबाइल रिसीव नहीं किया। शनिवार देर शाम मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि मामला काफी पुराना है। दरोगा को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed