{"_id":"6acba7ee72974bac92052399","slug":"dfgsdf-grnoida-news-c-1-noi1095-4821011-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फैक्टरी में चोरी कर भाग रहे दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फैक्टरी में चोरी कर भाग रहे दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- सेक्टर-10 में कर्मचारियों ने एक आरोपी को मौके पर दबोचा, दूसरे के पैर में लगी चोट
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-10 स्थित फैक्टरी में चोरी कर भाग रहे दो आरोपियों को कर्मचारियों ने पकड़ लिया। एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया, जबकि दूसरा पकड़े जाने के डर से छत से कूदकर घायल हो गया। फेज-1 थाना क्षेत्र पुलिस ने फैक्टरी मालिक की शिकायत पर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों ने अपना नाम अभिषेक व शंकर बताया है। शंकर को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
सेक्टर-20 निवासी ओमवीर सिंह की सेक्टर-10 में फैक्टरी है। जहां पर लोहे की फैब्रिकेशन का काम होता है। उन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह कर्मचारियों ने सूचना दी कि दो लोग फैक्टरी से सामान चोरी कर भाग रहे हैं। कर्मचारियों ने एक आरोपी अभिषेक को पकड़ लिया। वहीं, दूसरा आरोपी शंकर पास की फैक्टरी की ओर कूदने के प्रयास में नीचे गिर गया, जिससे उसके पैर में चोट लग गई। आरोपियों के पास से मशीन के पुर्जे, टाइम और टेंपरेचर कंट्रोलर, कॉइल, फ्लूइड कंट्रोल और अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि पीड़ित के शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।