{"_id":"5c9cfeb9bdec2213e272f768","slug":"191553792697-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर छात्रा से छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। एक प्रशिक्षण संस्थान की छात्रा से बुधवार रात मोहल्ले के ही एक युवक ने घर में घुसकर छेड़खानी की। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। छात्रा मऊ की रहने वाली है। वह यहां एक प्रशिक्षण संस्थान की छात्रा है और नगर के एक मोहल्ले में किराए पर रहती है। मोहल्ले का एक युवक उसे काफी समय से परेशान कर रहा है। उसने किसी तरह छात्रा का मोबाइल नंबर भी प्राप्त कर लिया था और फिर उसे कॉल करके परेशान करने लगा। छात्रा ने उसके नंबर को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया तो वह बौखला गया। बुधवार रात करीब 11 बजे युवक दीवार फांदकर छात्रा के घर में घुस गया और उससे छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उसने छात्रा की लात घूंसों से पिटाई कर दी। छात्रा किसी तरह युवक के चंगुल से छूटकर घर से बाहर भागी और पड़ोस में रह रहे मकान मालिक को घटना की जानकारी दी। इसी बीच युवक भाग गया था। छात्रा की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने रात मे ही युवक को तलाश किया लेकिन वह हत्थेे नहीं चढ़ा। छात्रा का गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद पुलिस ने उसकी तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर विजय कुमार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के बाद से छात्रा काफी डरी सहमी हुई है। पुलिस ने उसे आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। युवक को तलाश किया जा रहा है। उसे जल्द ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा। इधर, घटना की सूचना मिलने पर मऊ से छात्रा के घरवाले भी आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।