फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दो युवकों के बैंक खातों से 36 हजार रुपये उड़ाए

दो युवकों के बैंक खातों से 36 हजार रुपये उड़ाए

Wed, 13 Mar 2019 10:51 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Wed, 13 Mar 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
दो युवकों के बैंक खातों से 36 हजार रुपये उड़ाए
पीलीभीत। जालसाजों ने दो लोगों के बैंक खातों से 36 हजार रुपये उड़ा दिए। ठगों ने अपने को बैंक अफसर बताकर एक युवक के मोबाइल पर पहुंचा ओटीपी नंबर पूछ लिया और रकम निकाल ली। कोतवाली पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पहली घटना शहर के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद के निवासी पंकज अग्रवाल का खाता एसबीआई में है। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल पहुंची। कॉल रिसीव करने पर फोन करने वाले ने खुद को बैंक अफसर बताया और एटीएम कार्ड बंद होने की बात कहकर उनके मोबाइल पर पहुंचा ओटीपी कोड पूछ लिया। इसके कुछ देर बाद उनके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए गए, जिसका मेसेज उनके मोबाइल पर पहुंचा। इधर, निरंजनकुंज कॉलोनी निवासी विश्वदेव गंगवार ने बताया कि उनका खाता बैंक ऑफ इंडिया में है। सात मार्च को उनके खाते से 11 हजार रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर रकम निकासी का मेसेज मिलने पर उन्होंने बैंक जाकर जानकारी की। खास बात रही कि उनके पास न तो कोई जालसाज की कॉल पहुंची और न ही उन्होंने अपना एटीएम कार्ड किसी को दिया। कोतवाल वीके मिश्रा ने बताया कि दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed