फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पुलिस ने फरार प्रेमी युगल को बरामद किया

पुलिस ने फरार प्रेमी युगल को बरामद किया

Tue, 18 Dec 2018 01:14 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने फरार प्रेमी युगल को बरामद किया
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

पुलिस ने नगर के एक मोहल्ले से दो दिन पहले फरार हुए प्रेमी युगल को सोमवार को बरामद किया। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया और न्यायालय में बयान दर्ज कराए। इसके बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

खेकड़ा नगर के एक मोहल्ले से दो दिन पहले एक प्रेमी युगल परिजनों को चकमा दे फरार हो गया था। युवती के पिता ने थाने में पड़ोस के ही एक युवक पर अपनी पुत्री को बहला फुसला भगाकर ले जाने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस तभी से प्रेमी युगल की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने सोमवार की सुबह प्रेमी युगल को पाठशाला मार्ग से बरामद कर लिया। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि प्रेमी युगल को बरामद किया। युवती का मेडिकल कराया और न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद उसकी इच्छा के अनुसार उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आरोपी युवक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कर चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed