{"_id":"5be733e6bdec2232cd69b6a1","slug":"191541878758-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रटौल पुलिस चौकी में अंडे चले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रटौल पुलिस चौकी में अंडे चले
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
शनिवार को दोपहर के समय रटौल पुलिस चौकी पर अंडे की बारिश हुई। इससे चौकी की दीवारें अंडों के पीले भाग से रंग गई। कई पुलिस कर्मियों को भी अंडे लगे। पुलिस ने अंडे बरसाने वाले चार युवकों को हिरासत में ले लिया।
क्षेत्र के ग्राम रटौल पुलिस चौकी के पास एक अंडे बेचने वाले ने ठेली लगा रखी थी। शनिवार को दोपहर के समय ठेली पर गांव के ही कुछ युवक अंडे खा रहे थे। अचानक किसी बात पर उनमें लात मुक्के चल गए। इतना ही नहीं युवकों ने एक दूसरे पर ठेली से उठाकर अंडों की बारिश भी कर दी। इससे अंडे पुलिस चौकी के अंदर भी जाकर लगे। दीवारों पर अंडे की पीली जर्दी लगी। दीवाली पर रंग रोगन की गई चौकी की दीवारों पर अंडे के निशान बन गए। पुलिस कर्मियों को भी अंडे लगे तो वह बाहर निकल कर आए और डंडे मार कर उपद्रवियों को भगाया। बाद में पुलिस ने चार युवकों की पहचान कर खेकड़ा थाने में लाकर लाकअप में डाल दिया।