फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   जनसेवा केंद्र संचालक ने फांसी लगाकर दी जान

जनसेवा केंद्र संचालक ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 08 May 2018 08:20 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
जनसेवा केंद्र संचालक ने फांसी लगाकर दी जान
लीड
विज्ञापन


08 पीबीटीपी 12,13
जनसेवा केंद्र संचालक ने फंदा लगाकर दी जान
पिता ने ब्लैकमेलिंग को बताया कारण, पांच पर नामजद रिपोर्ट
न्यूरिया पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूरिया (पीलीभीत)।
भमौरा गांव निवासी जनसेवा केंद्र के संचालक 38 वर्षीय सोहनलाल ने सोमवार रात अपने कमरे में जाल के सहारे दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह करीब सात बजे परिजन कमरे में पहुंचे तो युवक का शव फंदे पर लटका देख चीख पुकार मच गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक के पिता ने क्षेत्र की एक युवती और उसके परिजनों की ओर से की जा रही ब्लैकमेलिंग को अहम वजह बताते हुए पांच के खिलाफ आत्महत्या को प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

न्यूरिया थाना क्षेत्र के भमौरा गांव निवासी सोहनलाल पुत्र ओमप्रकाश का बिथरा अड्डे पर जनसेवा केंद्र हैं। इसके ठीक बराबर में बने मकान में परिवार संग रहते हैं। सोमवार सुबह उसकी पत्नी सबिता देवी मायके गजरौला के लदपुरिया गांव चली गई। रात करीब आठ बजे के बाद सोहनलाल परिजनों संग खाना खाने के बाद दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में सोने चले गए। बकाया परिजन मकान के निचले हिस्से में बने कमरों में सो गए। मंगलवार सुबह करीब सात बजे पिता ओमप्रकाश बेटे को जगाने उसके कमरे में पहुंचे तो दुपट्टे से बने फंदे पर जाल के सहारे सोहनलाल का शव लटका मिला। उसका एक पैर पास में रखे फ्रिज पर छू रहा था। चीख पुकार होने पर आसपास के कई लोग जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर न्यूरिया पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। एसएचओ चेतराम वर्मा ने बताया कि मृतक के पिता ओमप्रकाश ने क्षेत्र के गांव सड़िया मुगलपुरा निवासी गायत्री, उसके पिता मनोहरलाल, मडरिया गांव निवासी अर्जुन समेत पांच के खिलाफ तहरीर दी है। उनका आरोप है कि सोहनलाल की दो साल पहले सविता देवी से शादी की गई थी। इसके बाद आरोपी गायत्री व उसके परिजन उसको लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे। उसको मुकदमे में फंसाने का डर दिखाकर एक लाख रुपये ले चुके थे और आठ लाख का दबाव बनाया जा रहा था। इसी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही है। पिता से मिली तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या को प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed