{"_id":"5ac3d8204f1c1beb618b53fa","slug":"191522784288-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट की घटनाओं मे चार लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट की घटनाओं मे चार लोग घायल
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम सैदपुर कला में मकान के बाहर पुलिया का निर्माण करने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
क्षेत्र के ग्राम सैदपुर कला में मंगलवार की दोपहर सूरज पक्ष अपने मकान के बाहर पुलिया का निर्माण करा रहा था। तभी वहा से गुजर रहे पड़ोसी सोनू ने पुलिया को रास्ते में बताते हुए इसका विरोध किया। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसमें दोनों युवक घायल हो गये। पड़ोस के लोगों ने हस्तक्षेप कर मारपीट बंद कराई। इसके बाद सूरज पक्ष ने खेकड़ा थाने में विपक्षी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल का सीएचसी में इलाज कराकर जांच शुरू कर दी।
इसके अलावा नगर में बेटे ने मकान के बंटवारे को लेकर अपने पिता को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल पिता ने थाने में आरोपी पुत्र के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पिता पुत्र को हिरासत में लेकर शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया। नगर के मोहल्ला नाला पार में बच्चों के बीच हुई कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में एक व्यक्ति धीरज घायल हो गया। घायल ने थाने में विपक्षी हमलावर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मारपीट की तीनो घटनाओं की जांच शुरू कर दी।