फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नशे में हुई मारपीट के बाद दे दी कार लूट की सूचना

नशे में हुई मारपीट के बाद दे दी कार लूट की सूचना

Mon, 25 Sep 2017 11:39 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
नशे में हुई मारपीट के बाद दे दी कार लूट की सूचना
मारपीट के बाद दे दी कार लूट की सूचना
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस, सौ मीटर दूर से कार बरामद
टनकपुर हाईवे पर नेहरू पार्क के पास हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। मारपीट के बाद एक युवक ने कार लूट की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना के कुछ ही देर में यूपी 100, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी कर तलाश की गई। मौके से सौ मीटर की दूरी पर कार बरामद हुई। बाद में छानबीन करने पर मामला मारपीट का निकला। जिसके बाद कार को उसके मालिक के सुपुर्द कर दिया गया।

बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम मचवाखेड़ा निवासी ओमकार कार चालक है। वह आवास में रहने वाले एक यूपी 100 के सिपाही की कार किराए पर चलाता है। रविवार रात वह कार लेकर बुकिंग से लौटकर कचहरी की ओर जा रहा था। इस बीच कार में सवार तीन युवक उससे गाली गलौज करने लगे। टनकपुर हाईवे पर जिला अस्पताल के पास पहुंचते ही उन्होंने चालक ओमकार को मारपीट कर बाहर निकाल दिया और कार ले गए। आनन-फानन में चालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसमें बताया कि बदमाश उसकी कार लूट ले गए हैं। हाईवे पर कार लूट की सूचना ने पुलिस के पसीने छुड़ा दिए। चंद मिनट के भीतर यूपी 100, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। ओमकार से मामले की जानकारी की गई। जिसके बाद कार की तलाश की गई। इस बीच कुछ कदम आगे बढ़ते ही कार नेहरू पार्क के पास खड़ी मिल गई। लूट का मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। पुलिस ने मामले की छानबीन की तो कुछ ही देर में स्थिति स्पष्ट हो गई। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि सवारी से चालक की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद कार सवार लोग चालक से कार लेकर निकल गए थे। कार सौ मीटर दूरी पर ही मिल गई है, जिसको उसके स्वामी के सुपुर्द कर दिया है। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed