{"_id":"5977301a4f1c1bca1f8b4aaf","slug":"191500983322-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर लूटी अस्मत, अब घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर लूटी अस्मत, अब घर से निकाला
Updated Tue, 25 Jul 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शादी का झांसा देकर दो साल तक एक युवक महिला से शारीरिक संबंध बनाता रहा। उसको बतौर पत्नी अपने घर पर रखा। जिससे उसको एक बेटा हुआ। अब महिला के शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी ने उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। थाना पुलिस पर आरोपी से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए महिला ने एसपी से शिकायत की है।
हजारा क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। क्षेत्र का एक युवक ने उसको प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद बतौर पत्नी अपने घर रखकर दो साल तक जल्द शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। जिसमें उसको एक बच्चे का जन्म हुआ। काफी समय बीतने के बाद भी शादी न करने पर महिला ने दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस पर आरोपी उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसकी शिकायत हजारा पुलिस से की गई, लेकिन पुलिस ने बिना जांच किए ही आरोपी पर कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। थाना पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। उधर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने कॉलोनी के एक युवक पर रविवार रात घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। हालांकि मामले को लेकर कोतवाली और सुनगढ़ी दोनों थानों की पुलिस संज्ञान में न होने की बात कहकर टाल रही है।