{"_id":"5cb35933bdec22145274bc5c","slug":"181555257651-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल पुराने मुकदमे की रंजिश में चलाई गई थी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। मोहल्ला पटेल नगर निवासी विमल गंगवार पर दो साल पुराने एक गोलीकांड के मुकदमे में गवाही देने को लेकर चल रहे विवाद की रंजिश में जानलेवा हमला किया गया था। अब तक पुलिस की ओर से की गई पड़ताल में ये बात निकलकर सामने आई है। वहीं, दूसरे दिन पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। इसको लेकर जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेलनगर निवासी विमल गंगवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह मोहल्ला बख्तावर लाल में रहने वाले अपने एक दोस्त से मिलने गए थे। बाइक से वापस आते वक्त लच्छीराम स्कूल के पास वाली गली में पीछेे से आए बाइक सवार दो लोगों ने उस पर 12 बोर के तमंचे से फायर कर दिया था। गोली विमल की पीठ से रगड़ती हुई निकल गई थी। घायल को सीएचसी बीसलपुर में प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। दूसरे दिन घायल की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मोहल्ला बख्तावरलाल निवासी गुड्डू और अनिल के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल जेपी सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि वर्ष 2017 में घायल विमल के दोस्त सनी ने आरोपी अनिल पर फायर किया था। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। ये मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। इसमें गवाही को लेकर दोनों पक्षों के बीच कुछ विवाद की जानकारी मिल रही है, जिसको लेकर गहनता से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।