{"_id":"5ca0eab8bdec22146325a77d","slug":"181554049720-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारों से निकली चिंगारी से झुलसा मासूम, बरेली रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। खेत के ऊपर से गुजर रहे तारों के आपस में टकराने के बाद निकली चिंगारी से हटुआ बिजलई गांव निवासी किसान चंद्रिका प्रसाद का आठ वर्षीय पुत्र उमेश झुलस गया। ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उमेश को जिला अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसको बरेली रेफर कर दिया गया है। हादसे में उमेश की हाथों की उंगलियां झुलस गई है। दादा ठाकुर दास ने बताया कि वह परिवार के अन्य सदस्यों संग रविवार सुबह मकान से कुछ ही दूरी पर स्थित मसूर के खेत पर काम कर रहे थे। इस बीच वहां पर उमेश भी टहलता हुआ आ गया था। उमेश कुछ ही दूरी पर दूसरे खेत की तरफ था। इस बीच कुछ ग्रामीणों से मासूम के झुलसने की जानकारी मिली। पहले मासूम के बिजली का तार पकड़ने से झुलसने की बात कही जा रही थी, लेकिन मौके पर कोई तार पड़ा नहीं मिला। यह पता लगा है कि जिस खेत के पास मासूम खड़ा था, उसके ऊपर से गुजर रहे तारों के आपस में टकराने के बाद चिंगारी उसके ऊपर गिर गई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।