फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर किसान की मौत

ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर किसान की मौत

Thu, 27 Dec 2018 05:43 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 27 Dec 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर किसान की मौत
जहानाबाद (पीलीभीत)। रिछा मार्ग पर पट्टी कंजानाथ गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर 30 वर्षीय किसान अखिलेश की मौत हो गई। हादसे के बाद जमा हुई भीड़ ने जाम लगाकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक व ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर मांगी गई है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के पट्टी कंजानाथ गांव निवासी अखिलेश पुत्र स्वर्गीय नरायनलाल खेती करते थे। बृहस्पतिवार सुबह वह खेत पर जाने के लिए घर से पैदल निकले। रिछा रोड पर गांव के बाहर पहुंचते ही लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने किसान को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस पर आसपास के काफी ग्रामीण जमा हो गए। आए दिन गांव के बाहर हो रहे हादसों पर आक्रोश जताते हुए जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसकी रोकथाम के लिए ठोस इंतजाम करने की मांग की कई। इसकी सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष जहानाबाद एसके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गांव के लोगों को आश्वासन देकर शांत कराया। जिसके बाद परिवारीजनों से बातचीत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। इधर, हादसे के बाद से किसान के परिवार में चीख पुकार मच गई है। जवान बेटे की मौत की खबर सुनकर मां ओमवती का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अविवाहित व चार भाईयों में सबसे छोटा था। उसके तीन बड़े भाई ओमप्रकाश, हेमंत, कृष्णपाल हैं। थानाध्यक्ष एसके सिंह ने बताया कि चालक को हिरासत में और ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed