{"_id":"5b8597eb42c79246452dfb1c","slug":"181535481835-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपले लेने जा रही युवती से दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उपले लेने जा रही युवती से दुष्कर्म का आरोप
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपले लेने खेत पर गई युवती से दरिंदगी
गन्ने के खेत में खींचकर ले गया आरोपी, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बरखेड़ा/पीलीभीत। घर से उपले लेने के लिए खेत पर गई 19 वर्षीय युवती को गांव के युवक ने दबोच लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घटना के पांच दिन बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। जिसके आधार पर बरखेड़ा पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक 19 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 अगस्त की दोपहर करीब तीन बजे वह उपले लेने के लिए खेत पर गई थी। इस बीच रास्ते में गांव के ही धनपाल ने उसको रोक लिया। आरोपी ने पहले छेड़छाड़ की। इसके बाद पास के गन्ने के खेत में खींच ले गया, जहां दरिंदगी की घटना को अंजाम देने के बाद शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी परिवार वालों को दी। पांच दिन बाद मंगलवार को पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष बरखेड़ा राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि आरोपी धनपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामला पांच दिन पुराना है, इसकी जांच के लिए पुलिस को गांव भेजा गया है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराकर कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।