{"_id":"5aa043634f1c1b0a7b8bae42","slug":"181520452451-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यदि कोई मनचला परेशान करें तो हेल्पलाइन पर सूचना दें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यदि कोई मनचला परेशान करें तो हेल्पलाइन पर सूचना दें
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
पुलिस क्षेत्राधिकारी खेकड़ा ने विद्या निकेतन गर्ल्स इंटर कॉलेज में महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित गोष्ठी में छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी और कहा कि स्कूल आते-जाते अथवा कहीं पर भी कोई मनचला उन्हें परेशान करे तो तत्काल पुलिस हेल्प लाइन पर सूचना दें। सूचना मिलते ही आरोपी के खिलाफ तुरंत कठोर कानूनी कार्रवाई होगी।
बुधवार को गोष्ठी में सीओ खेकड़ा वंदना शर्मा ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सरकार व पुलिस पूरी तरह सतर्क है। छात्राओं की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाए गए हैं। उन्होंने छात्राओं से कहा कि स्कूल आते-जाते समय अथवा अन्य कहीं भी कोई मनचला उन्हें परेशान करता है तो तुरंत ही पुलिस को महिला हेल्प लाइन नंबर पर सूचना दें। तत्काल ही मनचले के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। कोई भी अपने को असुरक्षित न समझे। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए। कहा कि किसी एकांत स्थान पर कोई मनचला उन्हें परेशान करता है तो छात्राएं आत्मरक्षा के गुर से बच सकती हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य श्वेता शर्मा, दिनेश कुमार, रविंद्र धामा आदि रहे।