फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   वन विभाग की जमीन पर कब्जऊा करने वाले 41 पर रिपोर्ट

वन विभाग की जमीन पर कब्जऊा करने वाले 41 पर रिपोर्ट

Tue, 27 Feb 2018 10:00 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
वन विभाग की जमीन पर कब्जऊा करने वाले 41 पर रिपोर्ट
वन विभाग की जमीन पर कब्जा करने वाले 41 पर रिपोर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा। शारदा नदी में आई बाढ़ के बाद बेघर होते ही बूंदीभूड़ गांव में वन विभाग की जमीन पर अवैध तरीके से रह रहे 41 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। वन दरोगा की ओर से मिली तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने अवैध कब्जा करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस को दी तहरीर में वन दरोगा राम बहादुर ने बताया कि गांव बूंदीभूड़ में वन विभाग की काफी जमीन है। इस पर 41 परिवार अवैध रुप से कब्जा कर रहने लगे हैं। इन लोगों ने उक्त जमीन पर झोपड़ी बना ली है। इसकी जानकारी लगने पर विभाग की ओर कई बार नोटिस भेजा गया। कब्जा करने वालों ने सिविल कोर्ट में रिट दायर की, जिसको निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद कब्जेदारों ने जिला जज न्यायालय में भी अपील की, लेकिन यहां भी उसको निरस्त कर दिया गया। वर्तमान समय में ये मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। इधर, कब्जेदार अवैध तरीके से जलापूर्ति के लिए इस जमीन पर खुदाई करने लगे। यहां पर पाइन लाइन डालने का काम शुरू कर दिया गया। ऐसा करने से जब मना किया गया तो आरोपी झगड़ा फसाद करने पर उतारू हो गए।
विज्ञापन

एसएचओ इंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बूंदीभूड़ निवासी रामप्रवेश सिंह, नेतई दास, शोभा पाल, भक्तों विश्वास, हरचंद विश्वास, हराधन दास, नरेश विश्वास, कंधई, दीपचंद मंडल, सुनद विश्वास, नेपाल विश्वास, नित्यानंद, सुशांत राय, सुनील विश्वास सहित 41 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed