फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   चालक को नशीली चाय पिलाकर केंटर लुटा

चालक को नशीली चाय पिलाकर केंटर लुटा

Thu, 18 Jan 2018 01:14 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
चालक को  नशीली चाय पिलाकर  केंटर लुटा
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

बागपत निवासी चालक से दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर ग्राम हसनपुर मसूरी के समीप मंगलवार की रात में अज्ञात लुटेरे नशीली चाय पिला बेहोश कर केंटर लूटकर ले गए। होश आने पर चालक ने मालिक के साथ खेकड़ा थाने में तहरीर दी।

बुधवार की सुबह खेकड़ा थाने में बागपत निवासी केंटर चालक सलीम पहुंचा। वहां उसने दी तहरीर में कहा कि मंगलवार की रात में करीब सात बजे वह केंटर लेकर बागपत की तरफ जा रहा था। जब वह क्षेत्र के ग्राम हसनपुर मसूरी के समीप पहुंचा और वह केंटर को वहां खड़ा करके चाय पीने के लिए जैसे ही चाय की दुकान की तरफ जा रहा था। तभी वहां खडे़ दो लोगों ने उसे विश्वास में लेकर चाय पीने को दे दी। इसके बाद वह चाय पीकर बेहोश हो गया। और चाय में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद दोनों लुटेरे उसका केंटर लेकर भाग गए। उसे मार्ग किनारे पड़ा देखकर आस पास के लोगों ने उसके मोबाइल से फोन कर बागपत उसके परिजनों को सूचना दी। उसे परिजन वहां से उपचार के लिए बागपत ले गए। होश आने पर वह बुधवार को खेकड़ा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए आया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने कहा मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed