फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अगवा कर कक्षा दस की छात्रा से किया गैंगरेप

अगवा कर कक्षा दस की छात्रा से किया गैंगरेप

Thu, 18 Jan 2018 01:17 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
अगवा कर कक्षा दस की छात्रा से किया गैंगरेप
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

चार युवक क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा दस की छात्रा का सुबह के समय अगवा कर ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम मंडौला के जंगल में ले गए। वहां दो युवकों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को वारदात बताई तो परिजन ट्रानिका सिटी थाने में पहुंचे। वहां चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

बुधवार को सुबह के समय क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा दस की छात्रा करीब दस बजे गांव में ही स्थित राजकीय हाईस्कूल में पढ़ने जा रही थी। रास्ते में चार युवकों ने छात्रा को अगवा कर लिया और उसे ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम मंड़ौला के जंगल में ले गए। वहां चार में से दो ने छात्रा से दुष्कर्म किया और छोड़कर भाग गए। किसी तरह छात्रा दोपहर करीब बारह बजे अपने घर में पहुंची और घटना के बारे में परिजनों को जानकारी दी। परिजन छात्रा को लेकर जिला गाजियाबाद स्थित ट्रानिका सिटी थाने में पहुंचे। वहां उन्होंने आक्रोश जताकर चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छात्रा को डाक्टरी परीक्षण कराने के लिए भेजा। घटना के बाद छात्रा के परिजनों एवं ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed