{"_id":"5a15be014f1c1b65548bef0f","slug":"181511374337-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने शराब पीने से रोका, मजदूर ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी ने शराब पीने से रोका, मजदूर ने लगाई फांसी
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलसंडा क्षेत्र के ग्राम सिंधौरा खरगपुर का मामला
- रात में हुआ था विवाद, सुबह भाई कोठरी में पहुंचा तो देखा शव
बिलसंडा/ करेली। नशा करने से रोकने पर पत्नी से हुए विवाद के बाद ग्राम सिंधौरा खरगपुर निवासी 30 वर्षीय मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह परिवारवालों ने फंदे पर लटकता शव देखा तो कोहराम मच गया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव सिधौराखरगपुर निवासी ठाकुर पुत्र सोहनलाल मजदूरी करते थे। मंगलवार देर शाम नशा कर घर पहुंचने पर पत्नी पिंकी देवी ने विरोध किया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। खाना खाने के बाद पत्नी परिवारवालों के साथ दूसरे कमरे में सोने चली गई और ठाकुर कोठरी में सोने चला गया। बुधवार सुबह पांच बजे भाई जगराम कोठरी में पहुंचा तो मजदूर का फंदे पर लटका शव देख उसके होश उड़ गए। चीख पुकार सुनकर परिवारवाले और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में एसओ सीपी शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। परिवारवालों ने बीती रात हुए विवाद को लेकर आत्महत्या करने की बात कहकर कार्रवाई से इनकार कर दिया। एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। मृतक का चार वर्षीय बेटा सूरज है।