फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   शिकायतकर्ता को ही हिरासत में ले जमकर पीटा

शिकायतकर्ता को ही हिरासत में ले जमकर पीटा

Wed, 23 Aug 2017 05:27 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
शिकायतकर्ता को ही हिरासत में ले जमकर पीटा
पूरनपुर/पीलीभीत। रुपये गायब होने की शिकायत करने पर शिकायतकर्ता को ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आरोप है कि बीस हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर रात में दो दरोगाओं ने शिकायतकर्ता की कई बार जमकर धुनाई की। रुपये न देने पर झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। बाद में दोनों को समझौता कर लेने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पूरनपुर देहात के लाइनपार निवासी शीबू और उसका साथी पशु व्यापारी है। दोनों व्यापार के सिलसिले में तीन दिन पहले अलीगढ़ गए थे। शीबू ने बताया कि अलीगढ़ में नगर का एक युवक नौकरी करता है। उससे उसके कमरे पर मिलने गए। इस दौरान उन लोगों के 4.40 लाख रुपये चोरी हो गई। इसकी सूचना उसने पूरनपुर लौटकर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के साथ उसे भी हिरासत में ले लिया। आरोप है कि पुलिस ने उससे बीस हजार रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। आरोप है कि रात को कोतवाली के दो दरोगाओं ने उसकी जमकर पिटाई की। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। बाद में दोनों को समझौता कर लेने की धमकी देकर छोड़ दिया। शीबू ने पुलिस उच्च अफसरों को भेजे पत्र में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही शीबू अपने भाई के साथ जिला मुख्यालय पर मंगलवार को एसपी से शिकायत करने गया। एसपी की व्यस्तता के चलते उसकी मुलाकात नहीं हो सकी। इधर, इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed