फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सट्टा किंग पप्पू टेलर समेत दो पर पांच-पांच हजार ईनाम घोषित

सट्टा किंग पप्पू टेलर समेत दो पर पांच-पांच हजार ईनाम घोषित

Fri, 11 Aug 2017 05:55 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
सट्टा किंग पप्पू टेलर समेत दो पर पांच-पांच हजार ईनाम घोषित
पीलीभीत। दो माह से फरार चल रहे सट्टा किंग पप्पू टेलर और उसके साथी पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। दो दिन पहले अमर उजाला की प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेकर एसपी ने पूरे मामले की जानकारी की। जिसके बाद विवेचक की लापरवाही सामने आने पर जांच के निर्देश दिए। इसके अलावा दोनों सटोरियों पर पांच-पांच हजार ईनाम घोषित कर जल्द गिरफ्तारी के निर्देश पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद में काफी समय से सट्टे का कारोबार खादी और खाकी के संरक्षण में पनपता जा रहा है। पिछले दिनों तत्कालीन एसपी देवरंजन वर्मा ने कार्रवाई करते हुए एक टीम बनाकर छापेमारी कराई। जिसमें पांच लोगों को भारी बरामदगी के साथ गिरफ्तार किया गया। जबकि सट्टा किंग मोहल्ला वशीर खां निवासी पप्पू टेलर उर्फ एजाज अहमद और उसका साथी मोहल्ला भूरे खां निवासी अकील पुत्र नियाज अहमद फरार हो गए। कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर विवेचना क्राइम ब्रांच को दी गई। दो माह का समय बीतने के बाद भी पुलिस सट्टा किंग पर मेहरबान बनी रही। नौ अगस्त को अमर उजाला ने कोतवाल को मिला सट्टा किंग की गिरफ्तारी का टास्क नामक शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की। इसमें पुलिस कार्रवाई पर उठने वाले सवालों को भी उजागर किया गया। खबर को संज्ञान में लेते हुए एसपी कलानिधि नैथानी ने पूरे मामले की जानकारी जुटाई। जिसके बाद विवेचक एसआई सुधीर कुमार सिंह की लापरवाही सामने आने पर उनकी विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। सीओ लाइन को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा फरार पप्पू टेलर और उसके साथी अकील पर पंाच-पांच हजार रुपये ईनाम की घोषणा कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

000
जनपद में सक्रिय शाहजहांपुर का सट्टा किंग वेदी गिरफ्तार
पीलीभीत/बीसलपुर। सटोरियों पर कानूनी शिकंजा कसते हुए एसपी ने एक तरफ सट्टा किंग पप्पू टेलर पर ईनाम की घोषणा की। वहीं हाल ही में जिले में सक्रिय हुए शाहजहंापुर के शातिर सट्टेबाज वेदप्रकाश उर्फ वेदी की भी गिरफ्तारी की है। इसके पास से बड़ी बरामदगी कर एक साथी को भी पकड़ने में पुलिस सफल हुई है। दोनों के खिलाफ बीसलपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है। पुलिस की कार्रवाई से सटोरियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी कलानिधि के आदेश पर बीसलपुर कोतवाल मनोज कुमार त्यागी ने स्वाट टीम की मदद से बड़े स्तर पर सट्टा कारोबार करने वालों की जानकारी जुटाई। मुखबिर से मिली सूचना पर शुक्रवार को पुलिस ने बीसलुपर कस्बे के निवासी नजरुल्ला पहलवान के घर दबिश दी। यहां से पुलिस ने शाहजहांपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास निवासी शातिर सट्टा कारोबारी वेदप्रकाश उर्फ वेदी पुत्र रामलुभाया और उसके मुंशी मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनुबी (बीसलपुर) निवासी शुभम शुक्ला पुत्र अशोक शुक्ला को गिरफ्तार किया। इनके पास से सट्टा पर्ची, रजिस्टर, सट्टे की खाईबाड़ी से प्राप्त 40,200 रुपये, तीन मोबाइल, 530 ग्राम चरस, एक एक्सयूवी कार बरामद की। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद चालान कर दिया है। उसक छह अन्य फरार साथियों पर भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। धरपकड़ करने वाली टीम में बीसलपुर कोतवाल के अलावा सर्विलांस प्रभारी रेहान खां, एसएसआई संजीव कुमार उपाध्याय, एसआई अजय सिंह, कांस्टेबल भुट्टो खां, मुनीष कुमार, पोपिन सिंह, देवेंद्र सिंह, गोपाल सिंह थे।
000
वेदी को संरक्षण देने में एक आईपीएस का नाम रहा चर्चाओं में
पीलीभीत। एसपी की सख्ती के बाद बीसलपुर में गिरफ्तार किए गए शाहजहांपुर के सट्टा किंग वेदी का नाम जिले में पिछले दिनों तेजी से सामने आया। चर्चाएं यह रही कि उसको जनपद में कारोबार फैलाने के लिए तत्कालीन आईपीएस की शह रही। इसके बाद ऊपर से लेकर निचले स्तर तक उसने पुलिस से साठगांठ की और अपने कारोबार को बढ़ाया। यहां सट्टा किंग पप्पू टेलर से संपर्क होने के बाद दोनों एक साथ कारोबार को बढ़ाया। यही नहंी पुलिस जहां एक तरफ मुकदमें में पप्पू टेलर की तलाश कर रही थी, वहीं पुलिस महकमें में उसके शाहजहांपुर में वेदी के पास होने की खबरें भी आती रहीं, लेकिन इन पर कोई एक्शन अफसरों की ओर से नहीं लिया। पुलिस के अनुसार मात्र कस्बा स्तर से ये आरोपी प्रतिदिन एक लाख से अधिक का सट्टा उठाया करते थे। जिसको देखते हुए जनपद स्तर पर कारोबार का आंकलन किया जा सकता है।

0000
सट्टा किंग पप्पू टेलर व उसके साथी पर ईनाम की घोषणा कर गिरफ्तारी को टीमें लगाई गई है। पकड़ा गया सटोरिया वेदी बरेली मंडल में सक्रिय होकर कारोबार कर रहा था। मंडल स्तर पर सटोरियों की दबिशें शुरू कर दी गई है। सट्टे के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।
- कलानिधि नैथानी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed