फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पांच किसानों का सात एकड़ गेहूं जलकर राख

पांच किसानों का सात एकड़ गेहूं जलकर राख

Fri, 19 Apr 2019 10:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
पांच किसानों का सात एकड़ गेहूं जलकर राख
पूरनपुर। गांव सिकराना में नरई में लगाई गई आग की चिंगारी से पांच किसानों की सात एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने पड़ोसी किसान पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उधर, अमरैयाकलां क्षेत्र में नरई के खेतों में आग से किसानों में हड़कंप मच गया। तमाम किसान आग बुझाने के लिए एकत्र हो गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

कसगंजा। शुक्रवार को अपराह्न गांव सिकराना के समीप एक खेत का गेहूं काटकर जलाई गई नरई से निकली चिंगारी ने समीप के किसानों के गेहूं के खेतों को चपेट में ले लिया। खेत में काम कर रहे गांव के संजीव कुमार की जब खेत में लगी आग पर नजर पड़ी। तब उसने शोर-शराबा शुरू किया। तमाम किसान आग बुझाने को एकत्र हुए। ट्रैक्टरों से आसपास के खेतों की जुताई की गई, लेकिन इससे पहले गांव सिकराना निवासी चंद्रभाल मिश्रा का चार एकड़, रामदीन का एक एकड़, वीरपाल का दो बीघा, रामबहोरे का तीन बीघा और गांव मानपुर निवासी रामबहोरे का एक एकड़ गेहूं जलकर राख हो गया। पीड़ितों ने नरई जलाने वाले किसान के खिलाफ कार्रवाई की मांग पुलिस से की है।
विज्ञापन

अमरैयाकलां। गांव तकिया दीनारपुर के समीप एक खेत में रीपर से भूसा बनाया जा रहा था। रीपर से निकली चिंगारी मेें नरई के खेतों में आग लग गई। कहीं आग गेहूं के खेतों को चपेट में न ले लें। इसको लेकर किसानों में हड़कंप मच गया। तमाम किसान आग बुझाने को पहुंचे। सूचना पर फायर बिग्रेड भी पहुंची, लेकिन इससे पहले लायक सिंह, जसवंत सिंह आदि के खेतों में खड़ी करीब सात एकड़ नरई जलकर राख हो गई। आग पर अगर शीघ्र काबू न पाया जाता। तब समीप स्थित गेहूं के खेत चपेट में आ जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed