{"_id":"5c6bfedbbdec22077e436fee","slug":"171550581466-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव घर में मिला, एक आंख गायब, कान पर चोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक का शव घर में मिला, एक आंख गायब, कान पर चोट
विज्ञापन
मझोला (पीलीभीत)। भिंडारा गांव निवासी 38 वर्षीय सत्यवीर की लाश घर घर में पड़ी मिली। उसकी एक आंख गायब थी और कान के पास चोट का निशान मिला। लोगों का कहना है कि सत्यवीर की हत्या की गई होगी। हालांकि पुलिस हादसा बता रही है। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो सकेगी। न्यूरिया थाना क्षेत्र के भिंडारा गांव निवासी सत्यवीर मजदूरी करते थे। चार साल पूर्व हुई मां की मौत के बाद से वह घर में अकेले रहते थे। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे सत्यवीर का शव अपने घर में पड़ा मिला। उसके पैर कमरे के बाहर की तरफ निकले हुए थे। उनकी एक आंख गायब थी और कान के पास चोट का निशान था। सत्यवीर के मरने की जानकारी मंगलवार सुबह तब लगी जब पड़ोस में रहने वाला उनका भांजा राजू उनके घर पहुंचा। उसके बताने पर परिवार और गांव वाले जमा हो गए। लोगों का कहना है कि सत्यवीर की हत्या की गई होगी। इसकी सूचना मिलने पर सीओ सदर योगेंद्र कुुमार, कार्यवाहक थानाध्यक्ष सतीश कुमार बाजपेई मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। पुलिस के मुताबिक सत्यवीर अधिक नशा करने के बाद गिरा होगा, जिसमें चोट आने से मौत हुई होगी। उसकी एक आंख को जानवर खा गया होगा। हालांकि परिवार वाले किसी पर कोई आरोप नहीं लगा रहे। न्यूरिया पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
घटना की सूचना मिलने पर सीओ सदर को मौके पर भेजा गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। उसी के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - मनोज कुमार सोनकर, एसपी
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर सीओ सदर को मौके पर भेजा गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। उसी के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - मनोज कुमार सोनकर, एसपी
विज्ञापन