फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 Feb 2019 06:02 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 19 Feb 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पीलीभीत। खेत पर निराई करने गई महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी मनोज कुमार सोनकर के मुताबिक, वारदात को 25 वर्षीय अनिल वर्मा उर्फ छोटेलाल ने अंजाम दिया था। पूछताछ में उसने बताया कि दुष्कर्म के दौरान महिला के शोर मचाने पर हत्या कर दी। एसपी ने प्रेसवार्ता कर घटना का खुलासा किया। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का इनाम और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में 40 वर्षीय महिला शनिवार दोपहर मसूर के खेत में निराई करने गई थी। शाम को उसका शव पास के ही गन्ने के खेत में अर्धनग्न हालत में मिला था। पति से मिली तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव का तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया था। इसमें दुष्कर्म के संकेत मिलने पर स्लाइड बनाई गई थी। एसपी ने वारदात के खुलासे के लिए स्वाट टीम प्रभारी नरेंद्र यादव, सर्विलांस प्रभारी नरेश कश्यप, कार्यवाहक थानाध्यक्ष गजरौला नरेश चंद्र की अगुवाई में तीन टीमें लगाई थी। सुरागरसी के बाद संदिग्ध के तौर पर अनिल वर्मा उर्फ छोटेलाल का नाम प्रकाश में आया। वह घटना के बाद से ही गायब था। उसके बारे में जानकारी की गई और फिर मंगलवार सुबह सुहास गांव के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अनिल ने दुष्कर्म के दौरान महिला के शोर मचाने पर लाठी मारकर महिला की हत्या करने की बात कही। हत्या करते वक्त लाठी टूट गई थी और उसका करीब एक फुट का टुकड़ा अलग होकर वहीं गिर गया था। दोपहर में पुलिस लाइन में एसपी, एएसपी रोहित मिश्र, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


आरोपी के निशाने पर रहती हैं अधेड़ उम्र की महिलाएं
पकड़ा गया आरोपी छोटेलाल को एक तरह से सीरियल रेपिस्ट भी कहा जा सकता है। वह इससे पहले भी करीब पांच घटनाओं को अंजाम दे चुका है। एक मामले में वह 18 माह जेल में भी रहा और फिलहाल जमानत पर है। बाकी मामले में लोकलाज के डर से पुलिस तक नहीं पहुंच सके। पुलिस के अनुसार अनिल के निशाने पर अधेड़ उम्र की महिलाएं ही रहती हैं। आरोपी से जब पुलिस ने इस बाबत पूछा तो बोला- अपने से अधिक उम्र की महिला को देखकर वह खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाता है। कोई भूत उसके सिर पर सवार हो जाता है, वही वारदात कराता है। इससे बचने के लिए वह ताबीज पहनता है। बीते दिनों एक रिश्तेदार के निधन पर उसने ताबीज उतारकर रख दिया था, फिर वह नहीं मिला और यह वारदात हो गई। उसके इस बयान को लेकर पुलिस उसे साइको बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली भागने की फिराक में था आरोपी
पुलिस के अनुसार अनिल ने पूछताछ में बताया कि घटना के दिन वह लाठी लेकर अपने खेत में आवारा पशुओं से फसल की रखवाली करने गया था। कुछ ही दूरी पर उसने शाम को महिला को निराई करते देखा। इसके बाद वह महिला के पास गया और उसे दबोच लिया। महिला ने जब गाली गलौज करते हुए विरोध किया तो अनिल अपने खेत पर लौट आया, लेकिन कुछ मिनट बाद ही दोबारा महिला के पास पहुुंचा और दबोच लिया। दुष्कर्म के दौरान महिला ने शोर मचाया तो अनिल ने उसकी हत्या कर दी और शव को खींचकर पास के गन्ने के खेत में डाल दिया। वारदात करने के बाद वह बंडा (शाहजहांपुर) के गांव नहटौर में अपनी रिश्तेदारी में चला गया। वहां से सोमवार को वापस आया और दिल्ली भागने की तैयारी में था तभी पुलिस ने धर दबोचा।


पकड़ा गया आरोपी पहले भी दुष्कर्म की कई घटनाएं कर चुका है। वह समाज के लिए खतरा है। उसकी गिरफ्तारी बड़ी सफलता है। इस पर टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। स्लाइड की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही महिला से दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी।
- मनोज कुमार सोनकर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed