फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बरातियों की भीड़ में चोरी करने वाला मध्यप्रदेश का गिरोह पकड़ा

बरातियों की भीड़ में चोरी करने वाला मध्यप्रदेश का गिरोह पकड़ा

Sat, 16 Feb 2019 06:54 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Sat, 16 Feb 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
बरातियों की भीड़ में चोरी करने वाला मध्यप्रदेश का गिरोह पकड़ा
पीलीभीत। बरातियों की भीड़ के बीच दुल्हन के कमरे से जेवरात चोरी करते पकड़े गए नाबालिग से पूछताछ के बाद सुनगढ़ी पुलिस ने शहर में सक्रिय हुए मध्य प्रदेश के एक गिरोह के दो अन्य सदस्यों को भी धर दबोचा। उनके पास से बरातघर से चोरी जेवरात और नकदी बरामद की गई। आरोपियों ने शाहजहांपुर की भी एक वारदात को कबूल किया है। जिसके चलते शाहजहांपुर पुलिस की भी एक टीम सुनगढ़ी पूछताछ को पहुंच गई है। आरोपियों में नाबालिग की मां भी शामिल है।
विज्ञापन

गंगोत्री पुरम कॉलोनी के निवासी संजीव मिश्रा की बेटी की शादी बृहस्पतिवार रात को विशाल टॉकीज के पास एक बरात घर में थी। बरातियों की भीड़ के बीच दुल्हन के कमरे से जेवरात चोरी कर भाग रहे एक दस साल के बालक को भीड़ ने पकड़ लिया था। उसके पास से चोरी किए गए लाखों के जेवरात भी बरामद हुए थे, जबकि एक जेवरात और नकदी भरा पर्स उसका साथी ले गया था। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर रूम सिंह बघेल, एसएसआई पुष्कर सिंह समेत टीम ने गहनता से हिरासत में लिए गए नाबालिग आरोपी से पूछताछ की। जिसके बाद रेलवे स्टेशन के पास से उसके दो अन्य साथी, जिसमें उसकी मां भी शामिल है, दोनों को धर दबोचा। उनके पास से बरात घर के कमरे से चोरी पर्स बरामद किया गया। जिसमें चार सोने की चूड़ी, एक पेन्डेंट, दो टॉप्स, एक जोड़ी पायल, बिछिया, दस हजार रुपये थे। पकड़े गए आरोपी राजगढ़ (मध्यप्रदेश) के बोडा थाना क्षेत्र के गांव कढ़िया सांसी के निवासी दुर्गा बाई पत्नी आकाश, बाबूराम और एक दस साल का बच्चा है। शाहजहांपुर के सदर बाजार थाने से एसआई कृष्णपाल भी शनिवार को आरोपियों से पूछताछ करने आए थे। जिसमें शाहजहांपुर में सगाई कार्यक्रम के दौरान जेवरात चोरी की घटना भी आरोपियों ने कबूल की। जिसके बाद उनका चालान कर दिया है।
विज्ञापन

आरोपियों का एक गिरोह है, जो बरात की भीड़ में शामिल होकर रेकी करने के बाद चोरी करता है। दो अन्य साथियों के नाम भी मिले हैं। शाहजहांपुर में वारदात करने के बाद सात दिन पहले ये तीनों पीलीभीत आ गए थे और बरात घर में घुसकर घटना कर दी, लेकिन नाबालिग मौके से पकड़ा गया। - धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed