फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मोबाइल बरामद कर पुलिस ने कर दिया चोरी का खुलासा

मोबाइल बरामद कर पुलिस ने कर दिया चोरी का खुलासा

Wed, 13 Feb 2019 10:23 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Wed, 13 Feb 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल बरामद कर पुलिस ने कर दिया चोरी का खुलासा
गजरौला। अलग-अलग स्थानों से बाइक, नकदी और मोबाइल चोरी होने की घटना की पुलिस ने एक ही रिपोर्ट दर्ज की। अब एक मोबाइल बरामदगी कर पुलिस ने तीन घटनाओं का खुलासा कर दिया। आरोपी को गुपचुप तरीके से जेल भी भेज दिया। दिसंबर में गजरौला थाना क्षेत्र के बिनौर फार्म निवासी देवेंद्र सिंह के मकान से चोर बाइक और 75 हजार रुपये चोरी कर ले गए थे। उसी रात पड़ोस के निवासी ग़ुरप्रीत सिंह के घर से मोबाइल चोरी किया गया था। इन दो अलग-अलग घटनाओं की सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों का एक ही मुकदमा दर्ज किया था।मंगलवार को पुलिस ने गुरप्रीत सिंह के मकान से चोरी हुआ मोबाइल बरामद किया। पुलिस ने जहानाबाद थाना क्षेत्र के कल्यानपुर खास गांव निवासी दरबारीलाल को गिरफ्तार तीनों घटनाओं का खुलासा कर गुपचुप तरीके से जेल भेज दिया है। इसके बाद चोरी भले खुल गई हो, लेकिन देवेंद्र सिंह के मकान से चोरी हुई नकदी और बाइक कहां है, इसका पुलिस को कोई पता नहीं है। आरोपी के साथी को लेकर भी पुलिस कोई जवाब नहीं दे पा रही है। इंस्पेक्टर अवध बिहारी ने बताया कि मोबाइल चोरी का खुलासा किया गया है। देवेंद्र सिंह के घर हुई चोरी को लेकर छानबीन जारी है। अब सवाल है कि जब एक ही मुकदमा दर्ज किया गया, फिर देवेंद्र के मकान में हुई घटना की छानबीन पुलिस किस तरह से कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed