फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   एसिड अटैक पीड़ित को पुलिस से नहीं न्याय की उम्मीद

एसिड अटैक पीड़ित को पुलिस से नहीं न्याय की उम्मीद

Sat, 05 Jan 2019 06:26 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Published by: zaidi saba Updated Sat, 05 Jan 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
एसिड अटैक पीड़ित को पुलिस से नहीं न्याय की उम्मीद
एसिड अटैक - फोटो : self
आरोपियों से मिलीभगत के लगाए आरोप, आईजी से शिकायत
विज्ञापन

बसपा नेता पर रुपये के लेनदेन में एसिड फेंकने का मामला

पीलीभीत। लेनदेन के पुराने विवाद में बसपा के पूर्व नगराध्यक्ष चांद खां पर एसिड से हमला करने के मामले में दो माह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित को थाना पुलिस से न्याय की उम्मीद नहीं है। पीड़ित कोतवाली पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए आईजी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। उधर, पुलिस आरोपों को गलत बता रही है।

मोहल्ला भूरे खां निवासी चांद खां ने 25 अक्तूबर 2018 को कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेनदेन में अब्दुल रफीक उर्फ गुड्डू, फैसल और एक अज्ञात पर निरंजन कुंज कॉलोनी के पास रुपये देने के बहाने बुलाकर एसिड से हमला करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शुरूआत में छानबीन की, लेकिन बाद में संदिग्ध बताकर कार्रवाई टाल दी गई। अब पीड़ित चांद खां ने आईजी से शिकायत की है। जिसमें कोतवाली पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। इधर, प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। कहा कि इस मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। आरोपियों के वारंट जारी कराए जा चुके हैं। उन पर कुर्की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। कुछ संदिग्ध तथ्य सामने आए थे, उनकी भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed