{"_id":"59e4e4ec4f1c1b68678b6277","slug":"171508173036-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला प्रधान से कांस्टेबिलों ने की अभद्रता, तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला प्रधान से कांस्टेबिलों ने की अभद्रता, तहरीर
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगराजपुर (पीलीभीत)।
सुल्तानपुर की महिला प्रधान और सिपाहियों में विवाद हो गया। सिपाहियों पर जाति सूचक अपशब्दों का प्रयोग कर प्रधान से अभद्रता करने के विरोध मेें क्षेत्र के कई प्रधानों और अन्य लोगों ने सेहरामऊ उत्तरी थाना पहुंचकर रोष व्यक्त किया। प्रधान ने एसओ को तहरीर देकर आरोपी सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है, साथ ही शीघ्र कड़ी कार्रवाई न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है। उधर सिपाही जगदीश ने अभद्रता करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप प्रधान पर लगाया है। एसओ रूम सिंह बघेल ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया।
घटना रविवार की है। प्रधान जगवंता देवी ने बताया कि उनके पति टीईटी की परीक्षा देने को घर से निकले थे। उनका मोबाइल घर में रहने पर गांव निवासी सोहन लाल को बाइक से मोबाइल देने को भेजा। आरोप है कि रास्ते में मिले सिपाही जगदीश और उसके साथी ने सोहनलाल को रोककर उनको चौकी छोड़ने को कहा। प्रधान पति को मोबाइल देने जाने की बात कहने पर सिपाहियों ने उससे अभद्रता की। इस दौरान मौके पर पहुंचीं प्रधान से जाति सूचक अपशब्दों का प्रयोग कर गालीगलौज कर अभद्रता की गई। प्रधान का आरोप है कि सिपाहियों ने उसकी मूवी बनाकर नेट पर डालने की धमकी देते हुए हाथ पकड़कर खींचा। घटना के विरोध में सोमवार को क्षेत्र के कई प्रधानों और अन्य प्रमुख लोगों के साथ प्रधान ने थाना पहुंचकर घटना पर रोष व्यक्त कर पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर दी। प्रधान ने पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रधान के आरोप पर एसओ ने दोनों सिपाहियों को थाने बुलाया। सिपाही भी प्रधान पर अभद्रता आदि का आरोप लगा रहे थे।
----
कोट...
गांव सुल्तानपुर में झगड़े में एक युवक गंभीर घायल हो गया था। घायल को पुलिस चौकी तक छोड़ने को सिपाहियों ने गांव निवासी सोहन से कहा, ताकि घायल को जल्दी अस्पताल भिजवाया जा सके। सोहन लाल ने इससे मना कर दिया। मौके पर पहुंचीं प्रधान और सिपाहियों में विवाद हो गया। दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
-रूम सिंह बघेल, एसओ सेहरामऊ उत्तरी