फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   एयरगन ठीक करने के दौरान चला फायर, एक घायल

एयरगन ठीक करने के दौरान चला फायर, एक घायल

Thu, 08 Jun 2017 08:03 PM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
एयरगन ठीक करने के दौरान चला फायर, एक घायल
पीलीभीत। एयरगन ठीक करने के दौरान अचानक फायर होने से मुख्य बाजार में अफरातफरी मच गई। इसमें दुकान पर मौजूद एयरगन का मालिक पैर में छर्रा लगने से घायल हो गया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के पुरैना गांव के निवासी मनीष कुमार (25) पुत्र सोमदत्त छतरी चौराहा पर एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान में नौकरी करता है। बृहस्पतिवार दोपहर को मनीष अपनी एयरगन ठीक कराने के लिए स्टेशन रोड स्थित बरेली गन हाउस नामक दुकान पर गया। यहां दुकान का कर्मचारी एयरगन को ठीक करने लगा और वह सामने स्टूल पर बैठ गया। इस बीच अचानक एयरगन से फायर हो गया। जिससे निकला छर्रा पैर में लगने से मनीष घायल हो गया। फायर की आवाज सुनकर आसपास के कई दुकानदार और राहगीरों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचकर लोगों ने मामले की जानकारी जुटाई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर सुनगढ़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरी घटना को जाना और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. अनुपम का कहना है कि घायल के पैर में छर्रा लगा है। अब यह किस बंदूक से लगा है, यह कहा नहीं जा सकता। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी गोपीचंद यादव ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल भर्ती कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस ने पीड़ित से मामले की तहरीर मांगी है।
विज्ञापन

00
दुकान का लाइसेंस निरस्त करने को भेजी रिपोर्ट
बीच बाजार हुई वारदात में काफी हद तक दुकान मालिक की लापरवाही रही है। एयरगन के बजाय दूसरा असलहा होता तो बड़ी घटना हो सकती थी। मामले में सुनगढ़ी थाने की जीडी में इत्तेफाकिया दर्ज कराया गया है। इसके अलावा दुकान के लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- निशांक शर्मा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed