{"_id":"5ca4d406bdec22142901a066","slug":"161554306054-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंग दे रहे धमकी, मां को सताई बेटे की चिंता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। दबंगों की ओर से बेटे को फोन पर दी जा रही धमकियों के चलते एक महिला को अपने बेटे की चिंता सता रही है। इसकी थाना पूरनपुर गेट चौकी पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने अनसुना कर दिया। अब महिला ने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। इसमें आरोपियों पर कई बार बेटे से मारपीट और रंगदारी वसूलने का आरोप भी लगाया है। सुनगढ़ी क्षेत्र के गौहनिया गांव की रहने वाली नन्हीं देवी पत्नी नंद किशोर ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका 19 वर्षीय पुत्र मुकेश गोंडा में रहकर फैक्टरी में नौकरी करता है। बेटा जब भी घर पर आता है, गांव के कुछ दबंग उससे मारपीट करते हैं। डरा धमकाकर रंगदारी भी वसूल चुके हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। आरोप है कि 28 मार्च को आरोपियों ने बेटे के मोबाइल पर कॉल की। इसमें उससे बेवजह गाली गलौज की गई और घर आने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। इसकी रिकार्डिंग भी पीड़िता के पास है। बेटे से जानकारी मिलने पर घटना की शिकायत पूरनपुर गेट चौकी जाकर की गई, लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। कई दिनों तक चक्कर लगवाए जाते रहे। बेटे की जान का खतरा जताते हुए महिला ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मामले में सुनगढ़ी पुलिस से जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।