फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मझोला में बंद मकान से ढाई लाख की चोरी

मझोला में बंद मकान से ढाई लाख की चोरी

Mon, 01 Apr 2019 07:22 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 01 Apr 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
मझोला में बंद मकान से ढाई लाख की चोरी
मझोला (पीलीभीत)। बंद मकानों से चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुरानी वारदातों में पुलिस कोई सुराग लगा नहीं थी कि एक और वारदात को चोरों ने अंजाम दे डाला। मझोला में बंद मकान के ताले तोड़कर भीतर घुसे चोर 40 हजार की नकदी, जेवरात समेत ढाई लाख का सामान समेट ले गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची न्यूरिया पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

कस्बा मझोला निवासी माजिद पुत्र साबिर वेल्डिंग का काम करते हैं। तीन दिन पहले वह दिल्ली चले गए। घर पर उनकी पत्नी आसमा बेगम और पिता थे। रविवार दोपहर करीब दो बजे पत्नी अपने मायके अमरिया के हर्रायपुर गांव चली गई। पिता साबिर मकान को ताला लगाकर शाम को कुछ ही दूरी पर स्थित अपने दूसरे बेटे राशिद के घर पर चले गए। रात को वह वहीं पर रुक गए। इस बीच चोरों ने बंद मकान को निशाने पर ले लिया। मेनगेट पर लगा ताला तोड़कर चोर भीतर घुस गए। इसके बाद कमरों को खंगालना शुरू कर दिया। आलमारी का लॉकर तोड़कर चोर उसमें रखे छह तोला सोने के जेवरात, 250 ग्राम चांदी, 40 हजार रुपये नकदी समेत ढाई लाख का सामान समेट ले गए। सोमवार सुबह करीब सात बजे पिता साबिर वापस घर आए तो टूटे ताले और कमरों में बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने फोन पर इसकी सूचना आसमा को दी। कुछ ही देर में आसमा मायके से वापस ससुराल आ गई। जिसके बाद पुलिस को खबर की गई। इस पर मझोला चौकी प्रभारी मुकेश बाबू पुलिस बल के साथ पहुंचे और मौका मुआयना कर जानकारी की। इस दौरान कोई खास जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी। इंस्पेक्टर न्यूरिया शहरोज अनवर ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर भेजी गई थी। तहरीर मिली है। इसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। चोरों के बारे में जानकारी करने के लिए सुरागरसी को टीम लगाई है।
विज्ञापन


पूरनपुर में भी पांच घरों से चोरों ने नकदी उड़ाई
पूरनपुर। पांच घरों में प्रवेश कर चोर नकदी समेट ले गए। खास बात रही कि सभी जगह परिवार वाले सोते रह गए और उनको वारदात की भनक तक नहीं लग सकी।
मोहल्ला रजागंज निवासी अहमद मियां खान ने बताया कि रविवार रात वह परिवार संग खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए। इस बीच बरामदे में खूंटी पर टंगी उनकी पैंट से चोर 520 रुपये चोरी कर ले गए। पड़ोस में रहने वाले आमिर अली के घर से कपड़ों में रखे 500 रुपये, सरताज के घर से उनकी व बेटे की पैंट से साढ़े सात सौ रुपये, मोहल्ले के ही आरिफ अली के घर से 250 रुपये चोरी किए। इसके अलावा मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी जाहिद खां के घर में प्रवेश कर चोर आलमारी में रखे 1.67 लाख रुपये समेट ले गए। प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भेजकर जानकारी जुटाई गई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन पशु चोरी
बीसलपुर। मोहल्ला दुबे निवासी छोटेलाल के दरवाजे से रविवार की रात उनकी दो भैंसें और एक पड़िया चोरी चली गई। छोटेलाल ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर दे दी है।


चोरी के आरोपी किशोर को भेजा सुधार गृह
न्यूरिया। कस्बा निवासी यूसुफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह वह घर पर सो रहे थे। इस बीच मोहल्ले का ही 14 वर्षीय किशोर उनके मकान में घुस आया। आरोप है कि उनकी शर्ट की जेब में रखे 510 रुपये चोरी कर लिए। आहट पर वह जाग गए और आरोपी किशोर को मौके पर पकड़ लिया। इंस्पेक्टर शहरोज अनवर ने बताया कि दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को बाल सुधार गृह बरेली भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed