फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कुकरीखेड़ा में तनाव खत्म करने को बुलाई बैठक

कुकरीखेड़ा में तनाव खत्म करने को बुलाई बैठक

Wed, 27 Mar 2019 11:10 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Wed, 27 Mar 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
कुकरीखेड़ा में तनाव खत्म करने को बुलाई बैठक
जहानाबाद (पीलीभीत)। कुकरीखेड़ा में धुुलैड़ी के दिन हुए बवाल के बाद से ही गांव में तनाव के हालात को कम करने के लिए अब पुलिस अधिकारियों की ओर से पहल शुरू की गई। दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों को बुलाकर बातचीत की गई। शांति और भाइचारे का पाठ पढ़ा रहे अफसरों के सामने कुकरीखेड़ा में हुए पुराने विवाद उठाए गए। एक पक्ष ने पांच साल से चल रहे धार्मिक स्थल निर्माण के विवाद को लेकर कहा कि उक्त जगह पर किसी तरह का नया काम न होने दिया जाए। कहा कि हम अमन को तैयार हैं, लेकिन कोई नई परंपरा न डाली जाए। अगर ऐसा होता है, तो विवाद स्वत: ही समाप्त हो जाएंगे। इस पर सीओ ने आला अधिकारियों से बातचीत के बाद निर्णय लेने की बात कही। उसमें कोई नया काम न करने के निर्देेश भी दिए। फिलहाल पुलिस अधिकारियों की ओर से की गई पहल का अभी कोई सफल नतीजा नहीं निकल सका है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के कुकरीखेड़ा गांव में धुलैड़ी के दिन रंग खेलने के दौरान रास्ते को लेकर दो समुदायों के बीच बवाल हो गया था। इसमें 45 वर्षीय जयप्रकाश की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने मृतक के भतीजे गुड्डू से मिली तहरीर पर नामजद किए गए चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है। हालांकि परिजनों की ओर से करीब 15 और नाम पुलिस को दिए गए हैं, जिन पर जांच के बाद कार्रवाई की बात कही गई है। घटना के बाद से गांव में तनाव के हालात हैं। पुलिस बल की अभी भी गांव में तैनाती है। चारों नामजद आरोपियों के जेल जाने के बाद अब पुलिस अधिकारियों की ओर से गांव में शांति व्यवस्था कायम कर तनाव दूर करने पर मंथन शुरू किया है। जिसके तहत बुधवार को थाना जहानाबाद में दोनों पक्षों के संभ्रांत लोग बुलाए गए। सीओ सदर योगेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर जहानाबाद कमल सिंह ने उनसे बातचीत की। तनाव दूर करने के लिए सुझाव लिए गए। इस दौरान पांच साल से कभी धार्मिक स्थल निर्माण, तो कभी उनमें लाउड स्पीकर बजाने को लेकर सामने आए विवाद भी बैठक में उठाए गए। पुलिस ने समस्या के निस्तारण के लिए नियमानुसार प्रक्रिया अपनाकर आला अधिकारियों से बात करने का सुझाव और दोनों पक्षों से भाईचारे के साथ रहने की अपील की।
विज्ञापन

उपलों के ढेर में लगी आगजनी पर भी हुई चर्चा
घटना के बाद पुलिस तैनाती के बीच कुकरीखेड़ा गांव में शरारत कर दी गई थी। गांव के एक कोने में प्लाट पर लगे उपलों के ढेर में शनिवार रात आगजनी कर दी गई थी। घटना को छिपाते हुए अफसर चुप्पी साधे हुए थे, लेकिन बुधवार को बुलाई गई बैठक में इस पर खुद ही अफसरों ने चर्चा कर दी। ऐसी शरारत दोबारा न करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग रहे बैठक में मौजूद
थाना जहानाबाद में बुलाई गई बैठक में एक पक्ष से प्रधानपति करन सिंह, राम विलास, तेजराम, झम्मन सिंह, छेदालाल, लाल बहादुर, महेंद्र सिंह, बादाम सिंह और दूसरे पक्ष से मोहम्मद सलीम, मोहम्मद शामीन, महबूब, असगर अली, मोहम्मद अहमद, अब्दुल वारी, अब्दुल अजीज, मोहम्मद मियां, अकील अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed