फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ट्रिपल राइडिंग में पिता-पुत्र की मौत, बेटी घायल

ट्रिपल राइडिंग में पिता-पुत्र की मौत, बेटी घायल

Sun, 10 Mar 2019 11:30 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
ट्रिपल राइडिंग में पिता-पुत्र की मौत, बेटी घायल
बीसलपुर (पीलीभीत)। बीसलपुर-दियोरियाकलां मार्ग पर बिहारीपुर गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग गया। दियोरियाकलां कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। घायल किशोरी को सीएचसी बीसलपुर भर्ती कराया है। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे, लेकिन ट्रिपल राइडिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के मनकापुर गांव निवासी 55 वर्षीय गुल मोहम्मद सिलाई का काम करते थे। शनिवार को वह एक रिश्तेदार की शादी में शाहजहांपुर के बंडा इलाके में गए थे। उनके साथ 23 वर्षीय पुत्र नवाज शरीफ और बेटी 17 वर्षीय शोबीन भी थी। रविवार देर शाम तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकले। बाइक शरीफ चला रहा था। बीसलपुर-दियोरियाकलां मार्ग पर बिहारीपुर हीरा गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रही ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गुल मोहम्मद और नवाज शरीफ की मौके पर मौत हो गई, जबकि शोबीन घायल हो गई। चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग गया। हादसे के बाद जमा हुए राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। इस पर इंस्पेक्टर दियोरियाकलां हरिशंकर वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल शोबीन को इलाज के लिए सीएचसी बीसलपुर भर्ती कराया गया। इधर, शव पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में लिए। हादसे की खबर मिलने पर परिजन भी आ गए। जिसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। इंस्पेक्टर दियोरियाकलां ने बताया कि हादसे में पिता-पुत्र की मौत हुई है। एक किशोरी घायल है, जिसको सीएचसी बीसलपुर भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शवों का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed